जैक मा चीन के फिनटेक प्लैटफॉर्म एंट ग्रुप से बाहर

  • 11 Jan 2023

एंट ग्रुप ने 7 जनवरी, 2023 को कहा कि जैक मा का अब इस कंपनी पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • जैक मा फिनटेक प्लैटफॉर्म एंट ग्रुप के संस्थापक हैं। एंट ग्रुप चीन कीई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा की सहयोगी कंपनी है। वे अलीबाबा के भी सह-संस्थापक हैं।
  • इसके पीछे दो वर्ष पूर्व शेयर बाजार में कदम जमाने के तुरंत बाद नियामक कार्रवाई को कारण बताया जा रहा है।
  • एंट का 37 अरब डॉलर का आईपीओ 2020 में अंतिम समय में रद्द किया गया, जिसके बाद कंपनी का पुनर्गठन किया गया।
  • जैक मा के पास पहले एंट में 50 फीसदी से अधिक मतदान अधिकार थे, लेकिन बदलाव के बाद अब उनका हिस्सा 6.2 फीसदी तक रह जाएगा।

जैक मा के बारे में -

2020 में जैक मा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

2022 में जैक मा की नेटवर्थ में काफी गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जैक मा की नेटवर्थ अब 34.1 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं।