अमेरिका की गेब्रियल बनीं मिस यूनिवर्स-2022
अमेरिका की आर'बोनी गेब्रियल ने वर्ष 2022 का मिस यूनिवर्स ख़िताब जीता है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- वेनेज़ुएला की अमेंडा दूदामेल दूसरे और डोमिनिक रिपब्लिक की एंड्रिना मार्टिनेज़ तीसरे स्थान पर रहीं।
- यह 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता था, जिसका आयोजन 14 जनवरी 2023 को अमेरिका के लुइसियाना प्रान्त के न्यू ऑरलियन्स शहर में हुआ।
- भारत की तरफ़ से दिविता राय ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जो अंतिम 5 में स्थान नहीं बना पाई |
भारत की मिस यूनिवर्स
- सुष्मिता सेन - वर्ष 1994
- लारा दत्ता - वर्ष 2000
- हरनाज संधू - वर्ष 2021