Chronicle English Books 2023 for Mains

ऑक्सफैम की वार्षिक असमानता रिपोर्ट


ऑक्सफैम (Oxfam) की वार्षिक असमानता रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1 प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

मुख्य विन्दु

  • 'सर्वाइवल ऑफ द रिचेस्ट' शीर्षक नाम से यह रिपोर्ट 16 जनवरी, 2023 को स्विट्जरलैंड के दावोस में हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में प्रस्तुत की गई।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :

  • रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत के अरबपतियों पर उनकी पूरी संपत्ति पर 2 फीसदी की दर से एक बार कर लगाया जाता है, तो इससे देश में अगले तीन साल तक कुपोषित लोगों के पोषण के लिए 40,423 करोड़ रुपये की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा।
  • नीचे की आधी आबादी के पास केवल 3 प्रतिशत संपत्ति है।
  • भारत के दस सबसे अमीरों पर 5 प्रतिशत कर लगाने से बच्चों को स्कूल वापस लाने के लिए आवश्य धन की पूर्ति हो सकती है |
  • भारत के 21 सबसे अमीर अरबपतियों के पास वर्तमान में देश के 70 करोड़ लोगों से ज्यादा सम्पति है।
  • देश की आधी यानी 50% आबादी के पास देश की कुल संपत्ति का सिर्फ 3% है।
  • भारत में जहां 2020 में अरबपतियों की संख्या 102 थी, वहीं 2022 में यह आंकड़ा 166 पर पहुंच गया है।