रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के उपराष्ट्रपति निर्वाचित

  • 18 Mar 2023

रामसहाय प्रसाद यादव 17 मार्च 2023 को नेपाल के तीसरे उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। रामसहाय प्रसाद यादव नेपाल के मधेस क्षेत्र के वरिष्ठ नेता हैं।

  • रामसहाय यादव निवर्तमान उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया है।
  • जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के उम्मीदवार रामसहाय प्रसाद यादव ने सीपीएन-यूएमएल उम्मीदवार अष्ट लक्ष्मी शाक्य को हराया।
  • यादव को उनकी अपनी पार्टी के अलावा, नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-माओइस्ट सेंटर और सीपीएन-यूनीफाइड सोशलिस्ट के साथ-साथ अन्य दलों का समर्थन प्राप्त था।
  • संघीय संसद के 333 सदस्य और प्रांतीय विधानसभाओं के 550 सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में मत डाल सकते थे।
  • एक सांसद के वोट का भार 79 और प्रांतीय विधानसभा सदस्य के मत का भार 48 होता है।
  • नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल को नौ मार्च को नेपाल का नया राष्ट्रपति चुना गया था।