अर्जुन राम मेघवाल नए विधि मंत्री

  • 19 May 2023

संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को 18 मई, 2023 को किरेन रिजिजू की जगह नया कानून और न्याय मंत्री बनाया गया है, जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

  • अर्जुन राम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार का विधि और न्याय मंत्री का कार्यभार दिया गया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाह पर विभागों में परिवर्तन किया है।
  • प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रोफेसर बघेल कानून और न्याय राज्य मंत्री थे।