सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ

  • 19 May 2023

भारत सरकार ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से गोवा के तटीय भागों तक 'सागर परिक्रमा' के चरण-V की शुरुआत की है। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 17 मई, 2023 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के करंजा में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया।

  • इस 'सागर परिक्रमा' का उद्देश्य मछुआरों और अन्य हितधारकों के मुद्दों को हल करना और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके आर्थिक उत्थान को सुगम बनाना है।
  • 'सागर परिक्रमा' कार्यक्रम यात्रा का चरण-V रायगढ़ जिले के करंजा और फिर रत्नागिरी से शुरू हुआ। इसमें गोवा के विभिन्न हिस्से भी शामिल हैं।
  • कार्यक्रम 'सागर परिक्रमा' ने गुजरात, दमन और दीव, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 19 स्थानों को कवर करते हुए चार चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

सागर परिक्रमा :- यह सभी मछुआरों, मछली किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए समुद्री मार्ग के माध्यम से सभी तटीय राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में आयोजित की जाने वाली एक समुद्री विकास यात्रा है।