बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ

  • 21 Oct 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 18 अक्टूबर, 2023 को पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का शुभारंभ किया।

  • कृषि रोड मैप की इस पंचवर्षीय योजना के माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक और मृदा संबंधी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए कृषि को बढ़ावा देगी।
  • इस रोड मैप में राज्य में अगले 5 वर्षों में कृषि के विकास की कार्य-योजना बनाई गई है। इस कार्य-योजना में कृषि तथा 11 अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है।
  • कृषि रोड मैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
  • राज्य सरकार इस चौथे रोडमैप की मदद से कृषि समेत ग्रामीण इलाकों के लोगों की आय बढ़ाने का काम करेगी।
  • अब तक के कृषि रोड मैप से कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई है साथ-ही कृषकों की आय में भी वृद्धि हुई है।
  • बिहार सरकार वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप लागू कर रही है।