गुजरात के धोरडो को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 का पुरस्कार

  • 21 Oct 2023

19 अक्टूबर, 2023 को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव 2023 (Best Tourism Village 2023) नामक सूची में गुजरात के कच्छ जिले में स्थित धोरडो (Dhordo) गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है।

  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की इस सूची में लगभग 260 आवेदनों में से कुल 54 गांवों का चयन किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि इन नए 54 गांवों के अतिरिक्त अन्य 20 गांवों को भी इस सूची में अपग्रेड प्रोग्राम के तहत शामिल किया गया है, जिनमें मध्य प्रदेश का माडला (Madla) गांव भी शामिल है।
  • अवगत करा दें कि 16-20 अक्टूबर, 2023 के मध्य उज्बेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव- 2023 पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
  • सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन गांवों को दिया जाता है जो ग्रामीण विकास, मूल भू-दृश्य के रखरखाव, सांस्कृतिक विरासत और विविधता, स्थानीय मूल्यों और खाद्य परंपराओं के मामले में असाधारण कार्य कर रहे हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो जिम्मेदार, टिकाऊ और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देती है।
  • इसका मुख्यालय स्पेन के मैड्रिड में है।