वैश्विक पेंशन सूचकांक 2023

  • 21 Oct 2023

15वें वार्षिक मर्सर सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबल पेंशन इंडेक्स (MCGPI) ने हाल ही में विभिन्न देशों में सेवानिवृत्ति आय प्रणालियों की रैंकिंग जारी की।

  • भारत 47 देशों में से 45वें स्थान पर है, भारत का समग्र सूचकांक मूल्य वर्ष 2022 में 44.5 से बढ़कर वर्ष 2023 में 45.9 हो गया है।
  • वर्ष 2022 में भारत 44 देशों में 41वें स्थान पर था।
  • वर्ष 2023 के इस सूचकांक में 85.0 के समग्र सूचकांक मूल्य के साथ नीदरलैंड शीर्ष पर है तथा इसके बाद आईसलैंड (83.5) और डेनमार्क (81.3) का स्थान है।
  • 42.3 के न्यूनतम सूचकांक मूल्य के साथ MCGPI 2023 में अर्जेंटीना 47वें स्थान पर है।
  • MCGPI विश्व भर में सेवानिवृति आय प्रणालियों को मापता है और प्रत्येक प्रणाली में कमियों को उजागर कर सुधार के संभावित क्षेत्रों का सुझाव देता है।
  • वर्ष 2023 के ग्लोबल पेंशन इंडेक्स में 3 नए देशों- बोत्सवाना, क्रोएशिया और कजाकिस्तान के रिटायरमेंट इनकम सिस्टम को शामिल किया गया है।