सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
भारत का पहला क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम
- 21 Oct 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का उद्घाटन किया। साथ ही आरआरटीएस गलियारे के तहत चलने वाली पहली रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई, यह भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा है।
- वंदे भारत की तर्ज पर इसका नाम ‘नमो भारत’ (Namo Bharat) रखा गया है।
- प्रथम चरण में यह रेल सेवा 17 किलोमीटर लम्बी होगी जो गाजियाबाद के साहिबाबाद से दोहाई डिपो के बीच संचालित की जाएगी।
- प्रथम चरण में 5 स्टेशन होंगे, ये स्टेशन हैं- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई-डिपो।
- अगले चरण में यह ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लम्बे रूट पर चलाई जाएगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 मार्च, 2019 को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई थी।
- RRTS भारत की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा परियोजना है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (National Capital Region Transport Corporation - NCRTC) द्वारा संचालित किया जाएगा।
- NCRTC के द्वारा क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) से संबंधित ट्रेनों को 'RAPIDX' नाम दिया गया है।


