रघुबर दास, ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू, त्रिपुरा के राज्यपाल नियुक्त

  • 21 Oct 2023

18 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रघुबर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया।

  • रघुबर दास को प्रोफेसर गणेशी लाल के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दास वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री थे।
  • इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे।
  • नल्लू भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य हैं।