अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश को US का सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार

  • 26 Oct 2023

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान के लिए दो भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों को अमेरिका के सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • भारतीय-अमेरिकी अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश को अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडेन ने 24 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी और नवाचार पदक से सम्मानित किया।
  • अशोक गाडगिल को नेशनल टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशनल मेडल और सुब्रा सुरेश को नेशनल मेडल ऑफ साइंस से सम्मानित किया गया।
  • अशोक गाडगिल वर्तमान में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रोफेसर और लॉरेंस बर्कले नेशनल लेबोरेटरी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।
  • नेशनल साइंस फाउंडेशन के पूर्व प्रमुख सुब्रा सुरेश ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हैं।