शिक्षाविद् डॉ. बीरेंद्र नाथ दत्ता का निधन

  • 26 Oct 2023

प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद् और संगीतकार डॉ. बीरेंद्र नाथ दत्ता का 23 अक्टूबर, 2023 को असम के दिसपुर में निधन हो गया।

  • शिक्षाविद् डॉ. बीरेंद्र नाथ दत्ता को वर्ष 2009 में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया था।
  • लोकप्रिय गायक बीरेंद्र नाथ दत्ता का जन्म 1935 में हुआ था।
  • दत्ता, वर्ष 2000 में तेजपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय में पारंपरिक संस्कृति और कला विभाग के संस्थापक प्रोफेसर के रूप में पदभार ग्रहण करते हुए सेवानिवृत्त हुए।
  • डॉ. दत्ता ने असमिया और अंग्रेजी में लगभग 23 किताबें लिखी और संपादित कीं।
  • असमिया साहित्य में बीरेंद्र नाथ दत्ता का अविस्मरणीय योगदान है।
  • डॉ. दत्ता वर्ष 2003 -2004 में असम साहित्य सभा के अध्यक्ष रहे। वे असम साहित्य सभा द्वारा प्रकाशित ''विश्व कोषर विश्व साहित्य'' के संपादक भी रहे।
  • डॉ. दत्ता की कुछ उल्लेखनीय रचनाएं ''ग्वालपारिया लोक गीत संग्रह'' (1974), ''असमिया संगीत की विरासत'' (1977), "व्यक्तिगत संस्कृति आदि" (1985), भाषा और साहित्य की जलंगीदी (1988) हैं।