ADB ने 400 मिलियन डॉलर के ऋण की मंजूरी दी

  • 26 Oct 2023

एशियाई विकास बैंक (ADB ) ने भारत सरकार के शहरी सुधार एजेंडे और कुशल शासन प्रणाली का समर्थन करने के लिए 40 करोड़ डॉलर (400 मिलियन डॉलर) के ऋण की मंजूरी दी।

  • एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए यह मंजूरी ‘सतत शहरी विकास और सेवा वितरण कार्यक्रम’ के उप-कार्यक्रम-2 के लिए दी है।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले शहरी बुनियादी ढांचे, सुनिश्चित सार्वजनिक सेवाओं और कुशल शासन प्रणालियों के निर्माण के माध्यम से शहरी जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार के शहरी सुधार एजेंडा का समर्थन करना है।
  • वर्ष 2021 में स्वीकृत उप कार्यक्रम-1 ने शहरी सेवाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्तर की नीतियों और दिशानिर्देशों की स्थापना की थी।
  • उप कार्यक्रम-2 राज्य और शहरी स्थानीय निकाय (ULB) स्तर पर निवेश योजना और सुधार कार्यों का समर्थन कर रहा है।