सामयिक - 16 April 2026
शहरी वित्तपोषण हेतु 'अर्बन चैलेंज फंड' का शुभारंभ
15 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री ने नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के परिचालन दिशानिर्देश तथा क्रेडिट पुनर्भुगतान गारंटी उप‑योजना (CRGSS) का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य देश में शहरी अवसंरचना वित्तपोषण को सुदृढ़ करना है।
मुख्य बिंदु
- अर्बन चैलेंज फंड (UCF): 1 लाख करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का प्रावधान।
- इसका लक्ष्य बाजार से 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करना है, ताकि बाजार-संचालित शहरी विकास को गति मिले।
- फंडिंग का ढांचा:
- किसी भी परियोजना की लागत में केंद्र की सहायता अधिकतम 25% होगी।
- शेष 50% या उससे अधिक का वित्तपोषण बाजार तंत्र (जैसे म्युनिसिपल बांड, ऋण और PPP मॉडल) के माध्यम से जुटाया जाएगा।
- धन का आवंटन:
- ₹90,000 करोड़: विकास परियोजनाओं के लिए।
- ₹5,000 करोड़: क्षमता निर्माण और परियोजना की तैयारी के लिए।
- ₹5,000 करोड़: क्रेडिट पुनर्भुगतान गारंटी उप‑योजना (CRGSS) के लिए।
- प्रमुख फोकस क्षेत्र: पुराने शहरों और बाजारों का पुनर्विकास, शहरी परिवहन (लास्ट-माइल कनेक्टिविटी), गैर-मोटर चालित परिवहन और जल, स्वच्छता तथा जलवायु-अनुकूल बुनियादी ढांचा।
- CRGSS का उद्देश्य: यह उप-योजना छोटे शहरों (टियर-II, टियर-III, पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों) को वित्तीय समर्थन और क्रेडिट गारंटी प्रदान करेगी।
- संस्थागत पहल: शहरों को वित्तीय संस्थानों से जोड़ने के लिए एक “ई-डायरेक्टरी” शुरू की गई है और राज्यों, बैंकों व निजी क्षेत्रों के साथ कई समझौते (MoUs/LoIs) किए गए हैं।
- कार्यान्वयन की अवधि: यह योजना वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगी।
- सरकार का विजन और महत्व: इसका मुख्य उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, शहरों को निवेश के लिए तैयार करना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। यह योजना भारत के “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।
| भारत में किस क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए हाल ही में अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के परिचालन दिशा-निर्देश जारी किये गए? -- शहरी अवसंरचना वित्तपोषण |
| 15 अप्रैल, 2026 को भारतीय वायुसेना ने किस पूर्व वायुसेना प्रमुख की 107वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी? -- अर्जन सिंह |
| हाल ही में सम्राट चौधरी ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की? -- बिहार |
| हाल ही में गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई एक यात्री फीडबैक प्रणाली के अंतर्गत यात्री किस तकनीक के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं? -- क्यूआर कोड |
| हाल ही में भारत ने अपनी 2026 की अध्यक्षता के तहत पहली ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह बैठक की मेजबानी की। भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता की थीम क्या है? -- लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें


