सामयिक - 18 September 2023

पीआईबी न्यूज योजना एवं कार्यक्रम

“पीएम विश्वकर्मा योजना” का शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए “पीएम विश्वकर्मा योजना”का शुभारंभ किया।

  • प्रधानमंत्री ने पीएम विश्वकर्मा लोगो, टैगलाइन और पोर्टल भी लॉन्च किया।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2023 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की घोषणा की थी।
  • योजना का उद्देश्य अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों के माध्यम से पारंपरिक कौशल से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना और मजबूत करना है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 13,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इससे 30 लाख पारंपरिक कारीगरों को लाभ होगा।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना ऐसे स्वरोजगारी लोगों के लिए है, जो मशीनों का प्रयोग किए बिना पारंपरिक हथियारों की मदद से काम करते हैं।
  • इस योजना में धोबी, बढ़ई, नाई, लोहार जैसे 18 तरह के कामगारों को शामिल किया है।
  • योजना के तहत पारंपरिक शिल्पकारों व कारीगरों को 3 लाख रुपए का ऋण दिया जाएगा। कारीगरों को दिए जाने वाले ऋण पर 8 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • कारीगरों को योजना के तहत डिजिटल लेनदेन में प्रोत्साहन और बाजार समर्थन प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के लाभार्थी को 15,000 रुपये का टूलकिट मिलेगा। इसके अलावा लाभार्थी को स्किल ट्रेनिंग के साथ 500 रुपये प्रति दिन का स्टाइपेंड भी मिलेगा।

पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल


पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 17 सितंबर, 2023 को शामिल किया गया है।

  • शांतिनिकेतन यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां धरोहर स्थल है।
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे और सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान के बाद शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल का तीसरा विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
  • शांतिनिकेतन को इस सूची में शामिल करने का निर्णय 17 सितंबर, 2023 को सऊदी अरब में विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय परामर्श संस्था 'इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स' (ICOMOS) द्वारा शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की गई थी।
  • ‘ICOMOS विश्व के वास्तुशिल्प एवं धरोहर स्थल के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित फ्रांस में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है।
  • शांतिनिकेतन की शुरुआत रविंद्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ने 1863 में एक आश्रम के तौर पर की थी।
  • 1901 में रविंद्रनाथ टैगोर ने इसे प्राचीन भारत के गुरुकुल सिस्टम पर आधारित रेजिडेंशियल स्कूल और आर्ट सेंटर में बदला।
  • टैगोर ने 1921 में यहां विश्व भारती की स्थापना की, जिसे 1951 में केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।

यूनेस्को विश्व विरासत स्थल

  • यूनेस्को विश्व विरासत स्थल या विश्व धरोहर स्थल एक ऐसा स्थल है, जिसे यूनेस्को द्वारा विशेष सांस्कृतिक या भौतिक महत्व के स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है।
  • प्रबंधनः विश्व धरोहर स्थलों की सूची का प्रबंधन ‘अंतरराष्ट्रीय विश्व धरोहर कार्यक्रम’ के तहत किया जाता है, जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति (UNESCO World Heritage Committee) द्वारा प्रशासित किया जाता है।
  • इस समिति में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा निर्वाचित यूनेस्को के 21 सदस्य देश शामिल होते हैं।
  • वैश्विक अभिसमयः यह वस्तुतः वर्ष 1972 में यूनेस्को द्वारा अपनाई गई एक अंतरराष्ट्रीय संधि में सन्निहित है, जिसे विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित संधि/अभिसमय के नाम से जाना जाता है।

यूनेस्को

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है।
  • यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है। 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को की स्थापना की गई थी।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 17 सितंबर, 2023 को भारत ने किस देश को 10 विकेट से हराकर एशिया कप क्रिकेट जीत लिया है? -- श्रीलंका
 किस भारतीय निशानेबाज ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता? -- एलावेनिल वेलारिवन
 वित्तीय समावेशन के लिए चौथी जी20 वैश्विक साझीदारी (GPFI) बैठक 14 से 16 सितंबर, 2023 तक कहाँ आयोजित की गई? -- मुंबई में
 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 29वां विश्व ओजोन दिवस कब मनाया? -- 16 सितंबर, 2023 को
 उपराष्ट्रपति ने 16 सितंबर, 2023 को प्रदर्शन कला के क्षेत्र के कितने कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार प्रदान किए? -- 84 कलाकारों को
 17 सितंबर, 2023 को ट्रांसजेंडरों के लिए भारत की पहली समर्पित ओपीडी का उद्घाटन कहाँ किया गया? -- डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (नई दिल्ली)
 केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को दिए जाने वाले ऋण पर कितने प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी? -- 8 प्रतिशत
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती पर किस योजना का शुभारंभ किया? -- विश्वकर्मा योजना
 17 सितंबर, 2023 को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला भारत का 41वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कौन है? -- शांतिनिकेतन

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें