सामयिक - 19 July 2025

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ : वर्ल्ड बैंक रिपोर्ट


19 अप्रैल, 2025 को वर्ल्ड बैंक ने ‘इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ: अप्रैल 2025’ रिपोर्ट जारी की, जिसमें भारत में 2011-12 से 2022-23 के बीच चरम गरीबी एवं उपभोग आधारित असमानता में उल्लेखनीय गिरावट दर्शाई गई।

मुख्य तथ्य:

  • चरम गरीबी में बड़ी गिरावट: $2.15/दिन की अंतरराष्ट्रीय रेखा के अनुसार, चरम गरीबी दर 2011-12 में 16.2% से घटकर 2022-23 में 2.3% रह गई; कुल 171 मिलियन (17.1 करोड़) लोग गरीबी से बाहर निकले।
  • ग्रामीण-शहरी अंतर: ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी दर 18.4% से घटकर 2.8%, शहरी क्षेत्रों में 10.7% से 1.1% रह गई; ग्रामीण-शहरी गरीबी अंतर 7.7% से घटकर 1.7% हुआ।
  • मध्य-आय गरीबी: $3.65/दिन की रेखा पर गरीबी 61.8% से 28.1% पर आई; 378 मिलियन लोगों को लाभ।
  • बहुआयामी गरीबी (MPI): 2005-06 में MPI 53.8% से घटकर 2022-23 में 15.5% हो गई; शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसे पैमानों पर सुधार दर्ज।
  • असमानता (Gini Index): उपभोग आधारित गिनी इंडेक्स 2011-12 में 28.8 से घटकर 2022-23 में 25.5 हुआ, जो असमानता में गिरावट दर्शाता है; भारत विश्व के शीर्ष चार सबसे कम असमान देशों में है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

आईएनएस निस्तार


19 जुलाई, 2025 को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल (DSV) 'आईएनएस निस्तार' को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

मुख्य तथ्य:

  • जहाज का नाम एवं निर्माण: आईएनएस निस्तार, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित दो DSV में से पहली है;इसकी लंबाई 118 मीटर है।
  • कार्यक्षमता: यह पोत गहरे समुद्र (300 मीटर तक) में सेचुरेशन डाइविंग, सबमरीन रेस्क्यू एवं जटिल बचाव/संरक्षण अभियान करने के लिए डिजाइन की गई है; क्षेत्रीय भागीदारों को भी सहायता देने में सक्षम।
  • प्रमुख तकनीकी सुविधाएँ: इसमें अत्याधुनिक डाइविंग इक्विपमेंट (रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड हाईपरबेरिक लाइफबोट, डाइविंग कंप्रेशन चैंबर) लगे हुए हैं।
  • रणनीतिक भूमिका: आईएनएस निस्तार ‘मदर शिप’ के रूप में डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (DSRV) को भी ऑपरेट और तैनात कर सकती है, जिससे दुर्घटनाग्रस्त पनडुब्बी में फंसे कर्मियों को बचाया जा सकता है।
  • आत्मनिर्भरता की दिशा में योगदान: वर्तमान में नौसेना की पाइपलाइन में सभी 57 नए युद्धपोत स्वदेशी शिपयार्ड में बनाए जा रहे हैं; इससे भारतीय शिप बिल्डिंग उद्योग और नौसेना की क्षमताओं का विस्तार हुआ है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

अमेरिका ने TRF को ‘वैश्विक आतंकवादी संगठन’ घोषित किया


19 जुलाई, 2025 को अमेरिका ने पाकिस्तान-आधारित ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (LeT) समर्थित ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) को ‘फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन (FTO)’ और ‘स्पेशली डिज़िग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट (SDGT)’ घोषित किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहालगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

मुख्य तथ्य:

  • संगठन की पहचान: TRF, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का फ्रंट और प्रॉक्सी है, जिसने पहालगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली; इस हमले में 26 नागरिकों की मृत्यु हुई थी।
  • ऐतिहासिक हमले का संदर्भ: यह वर्ष 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला माना गया है; TRF ने 2024 में भी सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली थी।
  • अमेरिका का बयान: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बताया कि TRF की FTO और SDGT के रूप में घोषणा, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा, आतंकवाद का मुकाबला तथा पहालगाम हमले के लिए न्याय सुनिश्चित करने की राष्ट्रपति ट्रंप की नीति का प्रतीक है।
  • भारत की प्रतिक्रिया: भारत ने इसे भारत-अमेरिका आतंकविरुद्ध सहयोग का मजबूत प्रमाण बताया; भारत ने वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर आतंकी संगठनों और उनकी प्रॉक्सी को जवाबदेह ठहराने की प्रतिबद्धता जताई।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रयास: पहालगाम हमले के बाद भारत ने TRF पर वैश्विक प्रतिबंध की मुहिम चलाई। 25 अप्रैल 2025 को यूएन सिक्योरिटी काउंसिल ने हमले की निंदा की, लेकिन TRF का नाम नहीं लिया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद, ट्रैक-1 और तकनीकी टीमों के माध्यम से सबूत UN 1267 समिति के समक्ष रखे।


पीआईबी न्यूज राष्ट्रीय

मानसून: देश में औसत से 9% अधिक वर्षा


19 जुलाई, 2025 को भारत मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार देश में अभी तक मानसून ऋतु (1 जून–16 जुलाई) में वर्षा औसत से 9% अधिक दर्ज की गयी है, किंतु वर्षा का वितरण असमान रहा।

मुख्य तथ्य:

  • कुल वर्षा: देशभर में 331.9 मिमी वर्षा दर्ज, जबकि सामान्य 304.2 मिमी है; औसत से 9% अधिक।
  • अत्यधिक वर्षा वाले राज्य: झारखंड में सामान्य 348.9 मिमी की तुलना में 595.8 मिमी (71% अधिक), राजस्थान में सामान्य 125.6 मिमी के बजाय 271.9 मिमी (116% अधिक), लद्दाख में सामान्य 8 मिमी के मुकाबले 15.8 मिमी (97% अधिक); तीनों को अत्यधिक ("large excess") श्रेणी में रखा गया।
  • अधिक ("Excess"): वर्षा (20–59% अधिक) वालों में हरियाणा, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली व दमन-दीव शामिल; जैसे, म.प्र. में 470.6 मिमी (आमतौर पर 281.3 मिमी), गुजरात में 388 मिमी (सामान्य से 64% अधिक)।
  • असमान वितरण: उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई राज्यों व क्षेत्रों में बड़ी वर्षा कमी देखी गई।
  • बाढ़सूखा दोनों प्रकार की स्थितियाँ : आईएमडी डेटा के अनुसार, वर्षा का वितरण क्षेत्रवार काफी भिन्न है, जिससे बाढ़–सूखा दोनों प्रकार की स्थितियाँ संभावित हैं।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 भारत की वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में वर्तमान हिस्सेदारी कितनी है? -- 2% -- (वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी वर्तमान में 2% का है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 10% करना है।)

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें