सामयिक - 23 August 2025
भारत-ब्राज़ील कच्चे तेल व्यापार में वृद्धि
22 अगस्त, 2025 को भारत और ब्राजील के बीच कच्चा तेल व्यापार सहयोग लेकर एसएंडपी ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स (एसपीजीसीआई) द्वारा विश्लेषण जारी किया गया।
मुख्य तथ्य:
- आयात वृद्धि: जनवरी-जून 2025 के दौरान भारत द्वारा ब्राज़ील से कच्चे तेल का आयात 75% बढ़कर 72,000 बैरल प्रतिदिन (bpd) हो गया, जो पहले 41,000 bpd था।
- आपूर्तिकर्ता रैंकिंग: 2025 की पहली छमाही में ब्राज़ील भारत का नौवां सबसे बड़ा कच्चे तेल आपूर्तिकर्ता रहा।
- अमेरिकी टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूसी तेल आयात को लेकर कुल 50% टैरिफ (25% पहले + 25% अतिरिक्त) लगाया; ब्राज़ील पर भी 50% टैरिफ लगाया गया है।
- रूसी तेल निर्भरता: रूस वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है, जो कुल आयात का 35-40% हिस्सा प्रदान करता है; भारत ने रूसी तेल को "अप्रतिबंधित" बताया है क्योंकि यह केवल मूल्य सीमा के अधीन है।
- रणनीतिक प्रयास: भारत और ब्राज़ील अमेरिकी टैरिफ के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने हेतु कच्चे तेल व्यापार को बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच वार्ता हुई।
सामयिक खबरें विधेयक एवं अधिनियम
आयकर अधिनियम सहित कई विधेयकों को राष्ट्रपति की मंजूरी
22 अगस्त, 2025 को, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘ऑनलाइन गेमिंग के संवर्धन एवं विनियमन विधेयक’, आयकर अधिनियम 2025, तथा अन्य प्रमुख संशोधित विधेयकों को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
मुख्य तथ्य:
- ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम: ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करना है, साथ ही ऑनलाइन मनी गेमिंग, हानिकारक विज्ञापन एवं संबंधित लेनदेन को पूरी तरह प्रतिबंधित करना है।
- आयकर अधिनियम 2025 व संबंधित संशोधन: आयकर कानूनों का एकीकरण व अद्यतन, फाइनेंस एक्ट 2025 में संशोधन।
- प्रबंधन संस्थानों संबंधी अधिनियम: गुवाहाटी में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना का प्रावधान।
- खनिज व खदान संबंधी विधेयक:
- राज्य सरकार द्वारा लीज में अन्य खनिजों को जोड़ने की अनुमति।
- महत्त्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों (लिथियम, ग्रेफाइट, निकेल, कोबाल्ट, स्वर्ण, चांदी आदि) के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं।
- राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना।
- भारतीय पोर्ट्स अधिनियम, 2025: राज्य मैरीटाइम बोर्ड की स्थापित करना। समन्वित पोर्ट प्रबंधन, प्रदूषण, आपदा, सुरक्षा, नेविगेशन आदि पर नियंत्रण के प्रावधान।
प्रधानमंत्री की आगामी जापान एवं चीन यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29-30 अगस्त को जापान के दौरे पर जाएंगे, जहाँ वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनका जापान का आठवाँ दौरा होगा और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ प्रथम शिखर बैठक होगी। मोदी 31 अगस्त-1 सितम्बर के बीच चीन के तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।
मुख्य तथ्य:
- जापान यात्रा: 29-30 अगस्त, 2025; जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से पहली शिखर बैठक।
- बैठक का विषय: भारत-जापान के विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी की समीक्षा; रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, एवं नवाचार पर चर्चा।
- क्षेत्रीय-वैश्विक सरोकार: दोनों देशों के प्रधानमंत्री क्षेत्रीय एवं वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
- चीन यात्रा: 31 अगस्त-1 सितम्बर, 2025 को प्रधानमंत्री मोदी तियानजिन में SCO सम्मेलन में भाग लेंगे और कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
- SCO में भारत की भूमिका: भारत 2017 से SCO सदस्य है एवं 2022-23 में उसने SCO नेताओं की परिषद की अध्यक्षता निभाई थी।
मोहम्मद सलाह ने पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार कितनी बार जीतकर इतिहास रचा है? : -- तीन बार -- (मोहम्मद सलाह ने 2018, 2022 और 2025 में यह पुरस्कार जीतकर फुटबॉल इतिहास में तीन बार पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह पुरस्कार 2018, 2022 और 2025 में जीता है। ) |
भारत ने अपनी अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किस स्थान से किया? : -- चांदीपुर, ओडिशा -- (भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से अपनी अग्नि-5 मध्यवर्ती-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल परीक्षण किया है।) |
गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के किस शहर का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने की मंजूरी दी है? : -- जलालाबाद -- (गृह मंत्रालय ने शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद शहर का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने की मंजूरी दी है, क्योंकि यह क्षेत्र भगवान परशुराम के पौराणिक जन्मस्थान से जुड़ा हुआ है।) |
जून 2025 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में कितने नए सदस्य जोड़े गए, जो एक नया रिकॉर्ड है? -- 21.89 लाख -- (जून 2025 के लिए EPFO के अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, कुल 21.89 लाख नए सदस्य जोड़े गए, जो अप्रैल 2018 में पेरोल ट्रैकिंग शुरू होने के बाद से सबसे अधिक है।) |
इंडिया पोस्ट की नई डिजिटल प्रणाली में सटीक और पता लगाने योग्य डिलीवरी के लिए शुरू किया गया 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक पिन क्या है? -- डिजीपिन (DIGIPIN) -- (डिजीपिन एक 10 अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक पहचान संख्या है जिसे इंडिया पोस्ट ने डिलीवरी की सटीकता और पता लगाने की क्षमता बढ़ाने के लिए शुरू किया है।) |
हाल ही में इजराइल ने किस क्षेत्र में एक प्रमुख बस्ती परियोजना को मंजूरी दी है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय चिंताएँ बढ़ गई हैं? -- वेस्ट बैंक में E1 क्षेत्र -- (इजराइल ने वेस्ट बैंक में E1 क्षेत्र में एक बड़ी बस्ती परियोजना को मंजूरी दी है। यह परियोजना भविष्य के फिलिस्तीनी राज्य के लिए रामल्ला और बेथलेहम के बीच के भौगोलिक संपर्क को काट सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय विरोध हुआ है।) |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें