सामयिक

खेल समाचार :

प्रवीण चित्रवेल ने ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

भारतीय ट्रिपल जम्पर प्रवीण चित्रवेल ने 6 मई, 2023 को हवाना, क्यूबा में एक एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में 17.37 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड प्रयास के साथ जीत दर्ज की और 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाइंग कर लिया।

  • चित्रावेल ने 2016 में बेंगलुरु में तीसरी इंडियन ग्रां. प्री. में रंजीत माहेश्वरी द्वारा बनाए गए 17.30 मीटर के पिछले पुरुष त्रिकूद राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया है।
  • चित्रावेल ने 2023 बुडापेस्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप क्वालीफाइंग मानक 17.20 मीटर को भी पार किया है।
  • चित्रावेल बेल्लारी में दूसरी भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता में 17.17 मीटर की छलांग लगाकर एशियाई खेलों 2023 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

एशिया कप-विश्व रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत को 5 स्वर्ण

ताशकंद में एशिया कप विश्व रैकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट चरण-दो में भारतीय तीरंदाजों ने पांच स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते।

  • कंपाउंड महिला टीम इंवेंट में परणीत कौर, रागिनी मार्कू और प्रगति ने कजाकिस्तान को दो सौ 32- दो सौ 23 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
  • पुरूष वर्ग में अमित, कुशल दलाल और अभिषेक वर्मा की टीम ने हांगकांग को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • कंपाउंड मिक्सड टीम स्पर्धा में परणित कौर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने कजाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • महिला सिंग्लस कंपाउंड के तीनों पदक भारतीय खिलाडि़यों ने जीते। रागिनी मार्कू ने स्वर्ण, प्रगति ने रजत और परणित कौर ने कांस्य पदक अपने नाम किये।
  • पुरूष वर्ग के भी तीनों पदक भारत के खिलाड़ियों ने जीते।
  • पुरूषों की रिकर्व टीम इवेंट में मृणाल चौहान, तुषार प्रभाकर, शेल्के और जयंत तालुकदार ने चीन को 5-1 से हराया।
  • पुरूषों के सिंग्लस रिकर्व का रजत मृणाल चौहान को और महिला वर्ग का रजत संगीता को मिला।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2023 जीता

ओलंपिक चैम्पियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 5 मई, 2023 को दोहा डायमंड लीग 2023 में जीत दर्ज की।

  • पहले चरण में नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर थ्रो कर करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च 88.63 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.88 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।
  • नीरज ने 2018 में दोहा डायमंड लीग में 87.43 मीटर भाला फेंका था। वह चौथे स्थान पर रहे थे।
  • नीरज ज्यूरिख में 2022 ग्रैंड फिनाले जीतने के बाद डायमंड लीग चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय बने।

लुका ब्रेसेल ने जीता स्नूकर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब

बेल्जियम के स्नूकर खिलाड़ी लुका ब्रेसेल ने मार्क सेल्बी को हराकर अपना पहला विश्व खिताब जीता है। ब्रेसेल ने 18-15 से जीत प्राप्त की।

  • 2023 वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप 15 अप्रैल से 1 मई 2023 तक इंग्लैंड के शेफ़ील्ड में क्रूसिबल थिएटर में हुआ था।
  • ब्रेसेल ने 32वें फ्रेम में शतकीय पारी खेलकर जीत दर्ज की।
  • ब्रेसेल की जीत ने उन्हें स्नूकर के उभरते खिलाड़ी में से एक के रूप में स्थापित किया है।
  • ब्रेसेल ने क्वार्टर फाइनल में सात बार के चैंपियन रोनी ओ'सुलिवन को हराया।
  • विश्व स्नूकर चैंपियनशिप पेशेवर स्नूकर में सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप

सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने 30 अप्रैल, 2023 को दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स जीता है। “बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बन गयी है।

  • फाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के तेओ ई यी और ऑग यूव सिन की जोडी को 21-16, 17-21, 21-19 से हराया।
  • भारतीय जोड़ी ने 58 साल के बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाया।
  • इससे पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक दिलाया था। उन्होंने थाईलैंड के सांगोब रत्तानुसोर्न को हराया था।
  • इस चैंपियनशिप के पुरुष युगल में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। एशिया चैंपियनशिप में पुरुष युगल में भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1971 में रहा था।
  • पुरुष सिंगल्स का खिताब इंडोनेशिया के एंथनी सिनसुका जिनटिंग ने जीता। उन्होंने सिंगापुर के लोह केन यू को 21-12, 21-8 से हराया।
  • महिला सिंगल्स का फाइनल चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने जीता। यिंग ने कोरिया की एन से यांग को 21-10, 21-14 से पराजित किया।

किप्टम ने लंदन मैराथन जीता

केन्या के केल्विन किप्टम ने 23 अप्रैल, 2023 को लंदन मैराथन जीता। वे सबसे तेज गति से जीतने वाले इतिहास में दूसरे धावक बन गये हैं। एलियड किपचोगे के विश्व रिकॉर्ड से केवल 16 सेकंड कम रहा।

  • किप्टम ने 2 घंटे, 1 मिनट और 25 सेकंड के समय के साथ दौड़ पूरी की।
  • लंदन मैराथन में महिलाओं के वर्ग में सिफान हसन ने जीत दर्ज की है।

लंदन मैराथन :- यह एक वार्षिक लंबी दूरी की दौड़ प्रतियोगिता है जो लंदन में होती है। यह पहली बार 1981 में आयोजित किया गया था।

कार्लोस अलकराज ने बार्सिलोना ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीता

स्पेन के कार्लोस अलकराज ने 23 अप्रैल, 2023 को स्टेफानोस सितसिपास को हराकर बार्सिलोना ओपन चैंपियनशिप जीता।

  • अल्कराज ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास के खिलाफ 6-3, 6-4 के स्कोर के साथ खिताब जीता।
  • अल्कराज ने ब्यूनस आयर्स और इंडियन वेल्स में जीतने के बाद 2023 की अपनी तीसरी ट्रॉफी और अपने करियर की नौवीं जीत दर्ज की।
  • नडाल 2016-18 से बार्सिलोना में लगातार तीन खिताब जीतने वाले अंतिम खिलाड़ी थे।
  • 2018 और 2021 में नडाल से हारने के बाद सितसिपास अब बार्सिलोना में तीन फाइनल हार चुका है।
  • 2022 यूएस ओपन में अपनी जीत के बाद अलकराज पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने थे।

शैली सिंह ने एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया

शैली सिंह ने बेंगलुरू में आयोजित इंडियन ग्रां प्री-4 में महिलाओं की लंबी कूद में जीत कर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया है।

  • 6.76 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ, अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी छलांग लगाने वाली खिलाड़ी हैं।
  • रजत पदक जीतने वाली नयना जेम्स ने भी 6.53 मीटर की छलांग लगाकर एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानकों को पूरा किया।
  • एशियाई खेल 2023 इस साल के अंत में हांग्जो, चीन में आयोजित किया जायेगा।

गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। गैरी ने इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे दोनों ही देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है।

  • बैलेंस ने हाल ही में अपने मूल देश जिम्बाब्वे के साथ अपने करियर को फिर से शुरू किया था।
  • बैलेंस ने साल 2014 और साल 2017 के बीच इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैचों में चार शतक बनाए थे।
  • बैलेंस दो अलग-अलग देशों की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए शतक जमाने वाले विश्व क्रिकेट के दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • बैलेंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केपलर वेसल्स यह उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे।
  • बैलेंस ने 24 टेस्ट मैच में 40.31 की औसत और 47.63 की स्ट्राइक रेट से 1,653 रन बनाए थे।
  • 21 वनडे मैच में उन्होंने 25.22 की औसत और 71.04 की स्ट्राइक रेट से 454 रन बनाए।
  • बैलेंस ने 2014 में इंग्लैंड की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड से 23 टेस्ट में 37.45 की औसत से 4 शतकों के सहारे 1,498 रन बनाए।

विजडन टी20 प्लेयर ऑफ -2023

विजडन क्रिकेटर्स अलमानेक ने साल के टॉप-5 क्रिकेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

  • हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में स्थान बनाने वालीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।
  • इस लिस्ट में कौर के अलावा, टॉम ब्लंडेल (न्यूजीलैंड), बेन फोक्स (इंग्लैंड), डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) और मैथ्यू पॉट्स (इंग्लैंड) के नाम भी मौजूद हैं।
  • इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पुरुष खिलाड़ियों में साल 2022-23 के लिए विश्व का सबसे शानदार क्रिकेटर चुना गया है। महिला क्रिकेटर्स में ये पुरस्कार बेथ मूनी को मिला है।
  • विजडन 1889 से हर साल यह लिस्ट जारी कर रहा है।
Showing 51-60 of 480 items.