सामयिक

खेल समाचार :

दीप्ति शर्मा के T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट

दीप्ति शर्मा T20 इंटरनेश्नल में 100 विकेट लेने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन गयी हैं। इससे पहले पूनम यादव ने भारत की ओर से 98 विकेट लिए हैं।

  • दीप्ति ने आईसीसी महिला विश्व कप-2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है।
  • पुरुष क्रिकेट में भारत की ओर से T20I में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। चहल ने T20I फॉर्मेट में 91 विकेट लिए है।

पहली महिला प्रीमियर लीग की नीलामी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन 13 फरवरी, 2023 को मुंबई में किया गया।

  • वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 से 26 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
  • पहले संस्करण में कुल 22 मुकाबले खेले जायेंगे।
  • इस नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे गए, जिसमें 30 विदेशी शामिल हैं।
  • टीम इंडिया की उप-कप्तान स्मृति मंधाना नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं।

टॉप 5 महंगे खिलाड़ी – टीम

1. स्मृति मंधाना (3.40 करोड़) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)

2. एश्ले गार्डनर (3.20 करोड़) - गुजरात जायंट्स

3. नैट साइवर-ब्रंट (3.20 करोड़) - मुंबई इंडियंस

4. दीप्ति शर्मा (2.60 करोड़) - यूपी वॉरियर्स

5. जेमिमा रॉड्रिग्स (2.20 करोड़) - दिल्ली कैपिटल्स

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयोन मोर्गन का संन्यास

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।

  • इयोन ने 126 एकदिवसीय और 72 T20 में इंग्लैंड की कप्तानी की।
  • दोनों प्रारूपों में कप्तान के रूप में इयोन ने 118 मैचों में इंग्लैंड को जीत दिलाई है।
  • इयोन के नेतृत्व में वर्ष 2019 में इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बना था।
  • इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक ODI रन (6,957) का रिकॉर्ड इयोन मॉर्गन के पास ही है।
  • इयोन इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक T20 रन (2,458) बनाने वाले भी खिलाड़ी है।
  • ODI और T20 दोनों प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड भी इयोन के नाम है।
  • इयोन मॉर्गन ने अपना वनडे डेब्यू स्कॉटलैंड के खिलाफ 5 अगस्त, 2006 को किया था।
  • उन्होंने अपना आखिरी वनडे नीदरलैंड के खिलाफ 19 जून, 2022 को खेला था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल का संन्यास

कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा राष्ट्रीय चयन समिति का हिस्सा बनाये जाने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है।

  • अकमल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2002 में टेस्ट और वनडे मैच में डेब्यू किया थाI
  • अकमल ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया।
  • टेस्ट मैचों में उनके नाम 30.79 की औसत से 2,648 रन है, जिसमें छ: शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैंI
  • वनडे में 26.1 की औसत से उन्होंने 3,236 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैI
  • टी20 में अकमल के नाम 119.64 के स्ट्राइक रेट से 987 रन हैं।

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच का सन्यास

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और 2021 में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान आरोन फिंच ने 7 जनवरी 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है।

  • 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से उन्होंने सभी प्रारूपों में 8804 रन बनाये हैं जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं। उन्होंने 76 टी20 मैचों में आस्ट्रेलिया की कप्तानी की।
  • फिंच ने आस्ट्रेलिया के लिये पांच टेस्ट में 278 रन, 146 वनडे में 5406 रन और 103 टी20 में 3120 रन बनाये जिसमें दो शतक और 19 अर्धशतक शामिल है।
  • टी20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी फिंच के नाम है। 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 76 गेंद में 172 रन बनाये थे।

आईसीसी के 2022 की टी20 टीम की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 23 जनवरी, 2023 को पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए वर्ष 2022 की टी20 टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • आईसीसी ने पुरुष और महिला दोनों टीमों में 11 खिलाड़ियों को चुना है।
  • पुरुषों की टी20 टीम में भारत से तीन, इंग्लैंड और पाकिस्तान से दो-दो और न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और आयरलैंड से एक-एक खिलाड़ी शामिल है।
  • पुरुषों की टी20 टीम का कप्तान इंग्लैंड के जोस बटलर को, जबकि महिला टीम की कप्तान न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को बनाया गया है।
  • पुरुष टीम में भारत के तीन खिलाड़ी, जबकि महिला टीम में भारत के 4 खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
  • पुरुष टीम में भारत के तीन खिलाड़ी विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या हैं।
  • महिला टीम में भारत की स्मृति मंधाना, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह को मौका मिला है।

शुभमन गिल का एक-दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक

भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
  • शुभमन ने अपने 19वें एक-दिवसीय मैच में 149 गेंदों पर दोहरा शतक लगाते हुए 208 रन बनाए।
  • गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।
  • उनसे पूर्व सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन, भारतीय खिलाड़ी एक-दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।
  • साथ ही क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज), मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड) और फखर जमा (पाकिस्तान) भी एक-दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज :

खिलाड़ी

रन

खिलाफ

वर्ष

रोहित शर्मा

264

श्रीलंका

2014

वीरेंद्र सहवाग

219

वेस्टइंडीज

2011

ईशान किशन

210

बांग्लादेश

2022

रोहित शर्मा

209

ऑस्ट्रेलिया

2013

रोहित शर्मा

208

श्रीलंका

2017

शुभमन गिल

208

न्यूजीलैंड

2023

सचिन तेंदुलकर

200

साउथ अफ्रीका

2010

श्रीलंका को हराकर भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

15 जनवरी, 2023 को तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका को हराकर भारत ने एकदिवसीय मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • भारत की मेजबानी में खेले गए तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में भारत ने यह जीत दर्ज की।
  • भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से हराया है।
  • भारत की यह जीत क्रिकेट के एकदिवसीय मैच के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था।

एकदिवसीय इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत

  1. भारत बनाम श्रीलंका 317 रन(15 जनवरी, 2023)
  2. न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड 290 रन (1 जुलाई, 2008)
  3. ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान 275 रन (4 मार्च, 2008)
  4. दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाबे 272 रन (22 अक्टूबर, 2010)
  5. दक्षिण अफ़्रीका बनाम श्रीलंका 258 रन (11 जनवरी, 2012)

पृथ्वी शॉ का रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक

पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 11 जनवरी, 2023 को रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तिहरा शतक लगाया।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • पृथ्वी शॉ ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए तिहरा शतक लगाया है।
  • शॉ ने 379 रनों की पारी खेली, जो रणजी ट्रॉफी की एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
  • शॉ के व्यक्तिगत स्कोर के कारण मुंबई ने अपनी पहली पारी में 687/4 का विशाल स्कोर खडा कर दिया।
  • अपनी पारी में उन्होंने 383 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 49 चौके और 4 छक्के भी लगाए।
  • इस पारी में पृथ्वी शॉ ने संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम रणजी ट्रॉफी का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज था।

फ्रांस के फुटबॉल कप्तान ह्यूगो लोरिस का संन्यास

फ्रांस के कप्तान ह्यूगो लोरिस ने 9 जनवरी, 2023 को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • ह्यूगो लोरिस अपनी टीम को लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले चौथे कप्तान हैं। सबसे पहले यह उपलब्धि जर्मनी के कार्ल हींज रुमेनिगे ने हासिल की थी।
  • उन्होंने यह फैसला 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल हारने के बाद लिया है।
  • लोरिस की कप्तानी में 2018 वर्ल्ड कप में फ्रांस विजेता रही, जबकि 2022 वर्ल्ड कप में रनरअप रही।
  • लोरिस ने नवंबर 2008 में 21 वर्ष की उम्र में उरुग्वे के खिलाफ एक मैच में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।
  • वह विश्व कप में फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने लिलियन थुरम के 142 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
  • 2022 के फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में उतरने के साथ ही लोरिस 145 मैचों में फ्रांस की टीम का हिस्सा रहे।
Showing 81-90 of 483 items.