बेरूत बंदरगाह पर भयावह विस्फोट
- 06 Aug 2020
 
4 अगस्त, 2020 को लेबनान की राजधानी बेरूत में बंदरगाह पर भयावह विस्फोट, में अब तक 100 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 5,000 लोग घायल हुए हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य: प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बंदरगाह पर गोदाम में पड़े 2,700 टन अमोनियम नाइट्रेट में विस्फोट से यह हादसा हुआ है।
- ‘नाइट्रोजन समृद्ध यौगिक’ विस्फोटक संरचना का मुख्य घटक है, जिसे 'अमोनियम नाइट्रेट ईंधन तेल' (Ammonium Nitrate Fuel Oil-ANFO) के रूप में जाना जाता है।
 - अपने शुद्ध रूप में, अमोनियम नाइट्रेट (NH4NO3) एक सफेद क्रिस्टलीय रसायन है, जो जल में घुलनशील है। यह खनन और निर्माण में प्रयुक्त वाणिज्यिक विस्फोटकों के निर्माण में मुख्य घटक है।
 - शुद्ध अमोनियम नाइट्रेट अपने आप में विस्फोटक नहीं है। इसे खतरनाक सामानों के संयुक्त राष्ट्र वर्गीकरण के तहत ऑक्सीकारक (ग्रेड 5.1) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। अगर इसे ईंधन या कुछ अन्य संदूषक जैसे अवयवों के साथ मिलाया जाता है, तो यह बहुत विस्फोटक हो सकता है।
 - अमोनियम नाइट्रेट भंडारण में बड़े पैमाने पर ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण गर्मी उत्पन्न होने से आग लगना विस्फोट का कारण हो सकता है।
 - भारत में, विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अमोनियम नाइट्रेट नियम, 2012 अमोनियम नाइट्रेट को ‘यौगिक' के रूप में परिभाषित करता है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




