माईगॉव गोवा पोर्टल

  • 06 Aug 2020

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 4 अगस्त, 2020 को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘माईगॉव गोवा पोर्टल’ (MyGov Goa portal) लॉन्च किया। सहभागी प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए गोवा ने माईगॉव नागरिक भागीदारी मंच की शुरुआत की।

  • माईगॉव (mygov.in), भारत सरकार का नागरिक सहभागिता और लोगों के विचार जानने (क्राउडसोर्सिंग) का प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य शासन और नीति निर्धारण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।
  • 12 राज्य पहले ही अपने माईगॉव प्लेटफार्म लॉन्च कर चुके हैं। ये राज्य हैं - महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, झारखंड, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड।