मॉरिशस के नए उच्चतम न्यायालय भवन का शुभारंभ

  • 06 Aug 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ ने 30 जुलाई, 2020 को संयुक्त रूप से मॉरिशस के नए उच्चतम न्यायालय भवन का शुभारंभ किया। इस भवन का निर्माण 28.12 मिलियन डॉलर के भारतीय अनुदान से किया गया है।

  • यह मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारत की सहायता से बनी पहली बुनियादी ढांचा परियोजना है।
  • भारत सरकार ने 5 परियोजनाओं के लिए वर्ष 2016 में मॉरिशस को 353 मिलियन डॉलर का ‘विशेष आर्थिक पैकेज’ दिया था, जिसके अंतर्गत यह पहली परियोजना है।