भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि

  • 18 Aug 2020

भारत ने 4 अगस्त, 2020 को विकासशील राष्ट्रों को सभी सतत विकास लक्ष्यों के लिए उनकी विकास संबंधी प्राथमिकताओं हेतु सहायता करने के लिए 'भारत--संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि' में 15.46 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस 15.46 मिलियन डॉलर की राशि में 6 मिलियन डॉलर की समग्र निधि भी शामिल है, जिसमें सभी विकासशील देश साझेदारी के लिए पात्र होंगे और अन्य 9.46 मिलियन डॉलर सभी सामान्य राष्ट्रमंडल देशों को समर्पित होंगे।

  • 2017 में स्थापित, भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी निधि दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र निधि के भीतर एक समर्पित सुविधा है।
  • यह भारत सरकार द्वारा समर्थित तथा 'दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय' (United Nations Office for South-South Cooperation- UNOSSC) द्वारा प्रबंधित है, और इसे संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के सहयोग से लागू किया गया है।
  • 2017 में इसकी स्थापना के बाद से, 55 परियोजनाओं और प्रस्तावों को अब तक स्वीकृत किया गया है, जिसमें 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बहु-वर्षीय संकल्प के लिए 41.8 मिलियन डॉलर का कुल योगदान शामिल है।