तपेदिक और चिकनगुनिया रोधी फ्लेवोनॉइड अणुओं के लिए पहला संश्लेषित रास्ता खोजा गया

  • 21 Aug 2020

( 20 August, 2020, , www.pib.gov.in )


अगस्त 2020 में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान अघारकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई), पुणे के वैज्ञानिकों ने तपेदिक और चिकनगुनिया के उपचार से संबंधित फ्लेवोनॉइड अणुओं के निर्माण के लिए पहला सिंथेटिक मार्ग खोजा है।

महत्वपूर्ण तथ्य: वैज्ञानिक पत्रिका 'एसीएस ओमेगा' द्वारा हाल ही में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने रगोसाफ्लेवोनॉइड (rugosaflavonoids), पोडोकारफ्लेवोन (podocarflavone) और आइसोफ्लेवोन (isoflavone) जैसे फ्लेवोनॉइड्स के पहले पूरे संश्लेषण को विकसित किया है।

  • रगोसाफ्लेवोनॉइड्स चिकनगुनिया और तपेदिक जैसे अत्यधिक संक्रामक रोगों को रोकने में अत्यधिक शक्तिशाली पाए जाते हैं।
  • 'रगोसाफ्लेवोनॉइड ए' एक चीनी औषधीय पौधे ‘रोजा रगोसा’ (Rosa rugosa) से प्राप्त होता है। 'पोडोकारफ्लेवोन एको ‘पोडोकार्पस मैक्रोफाइलस’ (Podocarpus macrophyllus) पौधे से अलग किया जाता है।
  • ज्यादातर आयुर्वेदिक उत्पाद फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होते हैं। फ्लेवोनॉइड ज्यादातर टमाटर, प्याज, सलाद पत्ता, अंगूर, सेब, स्ट्रॉबेरी, आड़ू और अन्य सब्जियों में मौजूद होते हैं।
  • फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर आहार दिल, जिगर, गुर्दा, मस्तिष्क से संबंधित और अन्य संक्रामक रोगों से बचाते हैं।