ट्राइफूड परियोजना

  • 21 Aug 2020

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने 20 अगस्त, 2020 को महाराष्ट्र के रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्राइफेड की ‘ट्राइफूड परियोजना’ वर्चुअल तरीके से लांच की।

लक्ष्य: जनजातीय वन संग्रहकर्ताओं द्वारा संग्रहित गौण वन ऊपज (minor forest produce) के बेहतर उपयोग एवं मूल्य वर्धन के जरिये जनजातीयों की आय को बढ़ाना।

  • खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के सहयोग से जनजातीय मामले मंत्रालय के ट्राइफेड द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे परियोजना के तहत दो गौण वन ऊपज तृतीयक प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

  • महाराष्ट्र के रायगढ़ की इकाई का उपयोग महुआ, आंवला, कस्टर्ड सेब एवं जामुन के मूल्य वर्धन के लिए किया जाएगा, जबकि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की मल्टी कमोडिटी प्रोसेसिंग सेंटर का उपयोग महुआ, आंवला, शहद, काजू, हल्दी, एवं अन्य फलों तथा सब्जियों के लिए किया जाएगा।