स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 रैंकिंग

  • 21 Aug 2020

( 20 August, 2020, , www.pib.gov.in )


आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा 20 अगस्त, 2020 को स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 रैंकिंग रिपोर्ट जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर को स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 में प्रथम रैंकिंग हासिल हुई। इंदौर ने लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्‍त किया है।

  • छत्‍तीसगढ़ को सौ से अधिक शहरों वाले राज्‍यों की श्रेणी में पहला स्थान और झारखंड को सौ से कम शहरों वाले राज्‍य की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल हुआ।

  • देश की सबसे स्‍वच्‍छ राजधानी शहर के लिए नई दिल्‍ली तथा देश के सबसे स्‍वच्‍छ छावनी बोर्ड में जालंधर छावनी बोर्ड को शीर्ष रैंकिंग हासिल हुई।

  • एक लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी: 1- इंदौर (मध्य प्रदेश), 2- सूरत (गुजरात), 3- नवी मुंबई (महाराष्ट्र), 4-अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़), 5- मैसूर (कर्नाटक)
  • एक लाख से कम आबादी वाली श्रेणी: 1- कराड (महाराष्ट्र), 2- सासवड (महाराष्ट्र), 3- लोनावाला (महाराष्ट्र), 4- नवांशहर (पंजाब), 5- पनहाला (महाराष्ट्र)
  • दस लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी: 1- इंदौर (मध्य प्रदेश), 2- सूरत (गुजरात), 3-नवी मुंबई (महाराष्ट्र), 4- विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 5- अहमदाबाद (गुजरात)
  • एक लाख से दस लाख तक की आबादी वाली श्रेणी : 1- अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़), 2- मैसूर (कर्नाटक), 3-नई दिल्ली एनडीएमसी (दिल्ली), 4- चंद्रपुर (महाराष्ट्र), 5- खरगौन (मध्य प्रदेश)
  • गंगा नदी के तट पर बसे शहर (एक लाख से अधिक आबादी श्रेणी) : 1- वाराणसी, (उत्तर प्रदेश) 2- कानपुर (उत्तर प्रदेश), 3- मुंगेर (बिहार)
  • गंगा नदी के तट पर बसे शहर ( पचास हजार - एक लाख आबादी श्रेणी): 1- कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 2- बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 3- शुक्लागंज/गंगाघाट (उत्तर प्रदेश)
  • गंगा नदी के तट पर बसे शहर (पचास हजार से कम आबादी श्रेणी) :1- चुनार (उत्तर प्रदेश), बिठुर(उत्तर प्रदेश), गौचर (उत्तराखंड)