कंप्यूटर वैज्ञानिक रसेल किर्श का निधन

  • 21 Aug 2020

पिक्सल के आविष्कारक और दुनिया की पहली डिजिटल तस्वीर को स्कैन करने वाले कंप्यूटर वैज्ञानिक रसेल किर्श का 11 अगस्त, 2020 को निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • उन्होंने अपने बेटे की एक 2X2 इंच की छोटी ब्लैक-वाइट डिजिटल इमेज बनाई थी, जो कंप्यूटर में स्कैन की गई पहली तस्वीर थी। पिक्सल डिजिटल डॉट्स होते हैं, जिनका उपयोग फोन और कंप्यूटर स्क्रीन पर फोटो तथा वीडियो प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।