राजीव कुमार चुनाव आयुक्त नियुक्त

  • 22 Aug 2020

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को 21 अगस्त, 2020 को केंद्र द्वारा चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया। कुमार को अशोक लवासा के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्होंने एशियाई विकास बैंक में बतौर उपाध्यक्ष शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया है।

  • कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्हें सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।