अफ्रीका महाद्वीप पोलियो मुक्त घोषित

  • 27 Aug 2020

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका क्षेत्र के कार्यालय द्वारा अफ्रीका के अंतिम देश नाइजीरिया को पोलियो मुक्त देश घोषित करने के बाद 25 अगस्त, 2020 को पूरा अफ्रीका महाद्वीप पोलियो (वाइल्ड पोलियो वायरस) से मुक्त हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: अफ्रीका में आखिरी बार पोलियो का मामला 2016 में नाइजीरिया में आया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार जब किसी देश में चार साल तक पोलियो का कोई नया मामला नहीं सामने आता, तो उसे पोलियो मुक्त मान लिया जाता है।

  • अब केवल पाकिस्तान और अफगानिस्तान ही ऐसे देश बचे हैं, जहां अभी तक पोलियो वायरस मौजूद है।
  • डब्लूएचओ ने 27 मार्च, 2014 को दक्षिण-पूर्व एशिया को पोलियो मुक्त क्षेत्र घोषित किया था। इसी के तहत भारत भी पोलियो मुक्त घोषित हो गया था। कभी भी एक देश को अकेले पोलियो मुक्त घोषित नहीं किया जाता है। डब्ल्यूएचओ क्षेत्र आधार पर पोलियो मुक्त होने की घोषणा करता है।
  • यह दूसरी बार है, जब अफ्रीका में किसी वायरस को खत्म किया गया है। चार दशक पहले अफ्रीका में चेचक (smallpox) को पूरी तरह से खत्म किया गया था।
  • पोलियो एक विषाणुजन्य रोग है, जो अधिकांशत: बच्चों को होता है। यद्यपि यह बीमारी किसी को भी हो सकती है। यह पानी या मल पदार्थ, अस्वच्छ भोजन के साथ, जल के संक्रमण से हो सकता है।
  • डब्ल्यूएचओ ने 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) शुरू की थी।