भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सात नए सर्किल की घोषणा

  • 27 Aug 2020

( 26 August, 2020, , www.pib.gov.in )


संस्कृति मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2020 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के 7 नए सर्किल की घोषणा की।

  • जबलपुर (मध्य प्रदेश), त्रिची (तमिलनाडु), झांसी और मेरठ (उत्तर प्रदेश), हम्पी (कर्नाटक), रायगंज (पश्चिम बंगाल) और राजकोट (गुजरात) को नए सर्कल के रूप में घोषित किया गया है। हम्पी मिनी सर्किल को पूर्ण विकसित सर्किल में बदल दिया गया है।
  • नए सर्किल पुरातात्विक स्मारकों के संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया को मजबूत करेंगे।