राष्ट्रीय शर्करा संस्थान

  • 01 Sep 2020

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान द्वारा 25 से 30 अगस्त, 2020 तक ऑनलाइन कार्यकारी विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • भारत सरकार ने अक्टूबर, 1936 में कानपुर में ‘इंपीरियल इंस्टिट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी’ की स्थापना की। 1957 में संस्थान का नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय शर्करा संस्थान’ कर दिया गया था।
  • संस्थान उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, और खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में काम कर रहा है।
  • संस्थान के प्रमुख कार्य- शर्करा रसायन विज्ञान, शर्करा प्रौद्योगिकी, शर्करा इंजीनियरिंग और संबद्ध क्षेत्रों की सभी शाखाओं में तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना; सामान्य रूप से शर्करा प्रौद्योगिकी, शर्करा और गन्ना रसायन विज्ञान और शर्करा इंजीनियरिंग से संबंधित समस्याओं विशेष रूप से शर्करा कारखानों पर तथा शर्करा उद्योग के उप-उत्पादों के उपयोग पर अनुसंधान करना है।