पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन

  • 01 Sep 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त, 2020 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। वे 2012-2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे।

  • वे 11 दिसंबर, 1935 को पश्चिम बंगाल में बीरभूम जिले के एक गाँव मिरती में एक बंगाली परिवार में पैदा हुए थे।
  • उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री के साथ ही कोलकाता विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी। शुरू में वे शिक्षक और पत्रकार भी रहे।
  • 1969 में कांग्रेस के टिकट पर भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। उन्होंने 2004 में पहली बार लोक सभा चुनाव जीता।
  • राष्ट्रपति पद संभालने से पूर्व वे केंद्र सरकार में विदेश मंत्री, वित्त मंत्री तथा रक्षा मंत्री भी रहे। वे 1991-1996 तक योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे।
  • 2019 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, 2008 में पद्म विभूषण, 1997 में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार और 2011 में भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रशासक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।