भूटान में 'कालाचक्र उपाधि समारोह' का उद्घाटन

  • 13 Nov 2025

12 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के राजा जिग्मी खेसर नामग्येल वांगचुक और चौथे ड्रुक ज्ञालपो के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए आयोजित 'कालाचक्र' या 'व्हील ऑफ टाइम' उपाधि समारोह का भव्य उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य:

  • धार्मिक महत्व: कालाचक्र उपाधि बौद्ध धर्म की एक महत्वपूर्ण और जटिल अनुष्ठान है, जो आध्यात्मिक विकास और विश्व शांति का संदेश देती है।
  • समारोह के अध्यक्ष: इस आयोजन की अध्यक्षता भूटान के वरिष्ठ धार्मिक नेता हिस होलीनेस थे जे खोम्पो ने की।
  • भारत-भूटान संबंध: इस आयोजन के दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, तकनीक और कनेक्टिविटी में सहयोग को विस्तार देने पर चर्चा की।
  • ऊर्जा सहयोग: प्रधानमंत्री मोदी और राजा ने संयुक्त रूप से 1,020 मेगावाट के पुनत्सांगछु-II जल विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया, जो दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग में मील का पत्थर है।
  • अन्य समझौते: अक्षय ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, और स्वास्थ्य देखभाल में जुड़े तीन MoUs पर हस्ताक्षर हुए, और UPI इंटीग्रेशन के दूसरे चरण की प्रगति का स्वागत किया गया।