वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2020

  • 14 Sep 2020

कनाडा स्थित फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा 10 सितंबर, 2020 को ‘वैश्विक आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2020' रिपोर्ट जारी की गई। यह रिपोर्ट ‘विश्व की आर्थिक स्वतंत्रता: 2020' शीर्षक से जारी की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट में 162 देशों और क्षेत्रों की नीतियों और संस्थानों की आर्थिक स्वतंत्रता का आकलन किया गया है।

  • आर्थिक स्वतंत्रता को पांच व्यापक क्षेत्रों में मापा जाता है। विनियमन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने की स्वतंत्रता, सरकार का आकार, कानूनी प्रणाली और संपत्ति के अधिकार और स्थिर मुद्रा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 2018 के आंकड़ों के आधार पर, सूचकांक में हांगकांग पहले और सिंगापुर दूसरे स्थान पर रहे। न्यूजीलैंड तीसरे, स्विट्जरलैंड चौथे, ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर हैं।
  • कुछ अन्य प्रमुख देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका छठे, जापान 20वें, जर्मनी 21वें, इटली 51वें, फ्रांस 58वें, मैक्सिको 68वें, रूस 89वें और ब्राजील 105वें स्थान पर हैं।
  • इस सूचकांक में दस सबसे कम रैंक वाले देश, मध्य अफ्रीकी गणराज्य 153वें, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 154वें, जिम्बाब्वे 155वें, कांगो गणराज्य 156वें, अल्जीरिया 157वें, ईरान 158वें, अंगोला 159वें, लीबिया 160वें, सूडान 161वें और वेनेजुएला 162वें स्थान पर हैं।

भारत की स्थिति: भारत 26 स्थानों की गिरावट के साथ सूचकांक में 105वें स्थान पर पहुँच गया। पिछले वर्ष भारत 79वें स्थान पर था।

  • चीन कुल मिलाकर भारत से भी बदतर स्थिति में था और सूचकांक में 124वें स्थान पर है।