एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटा बेस परियोजना

  • 14 Sep 2020

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटा बेस परियोजना-आईआरएडी लागू करने की प्रक्रिया में है, जो जल्दी ही पूरे देश में लागू होगी।

महत्वपूर्ण तथ्य: सूचना प्रौद्योगिकी (ऐप)आधारित प्रणाली पर प्रस्तावित इस परियोजना को पहले चरण में छ: राज्यों में लागू करने का फैसला किया गया है। यह राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु हैं।

  • यह ऐप आईआरएडी संबंधित राज्यों की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया गया है। आईआरएडी मोबाइल ऐप के विकास और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी आईआईटी मद्रास और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र सेवा दी गई है।
  • इस मोबाइल ऐप के माध्यम से दुर्घटना स्थल पर ही डेटा एकत्र करके इसका उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। इनमें सड़क के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दुर्घटनाओं और उपचारात्मक उपायों का पता लगाना और पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य संबंधित विभागों के लिए दुर्घटनाओं का डेटा रिकॉर्ड करना शामिल है।