सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन

  • 14 Sep 2020

सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के अग्रणी नेता स्वामी अग्निवेश का 11 सितंबर, 2020 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

  • आंध्र प्रदेश में जन्मे अग्निवेश ने 1970 में आर्य समाज के सिद्धांतों पर आधारित एक राजनीतिक दल 'आर्य सभा' की स्थापना की। उनका असली नाम 'वेपा श्याम राव' था।
  • अग्निवेश 1977 में हरियाणा विधानसभा के लिए चुने गए और 1979 में उन्होंने राज्य में शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने 1981 में बंधुआ मजदूर मुक्ति मोर्चा की स्थापना की और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ काम किया। साथ ही शराबबंदी के खिलाफ कई आंदोलनों का भी नेतृत्व किया।
  • स्वामी अग्निवेश ने ‘आर्य समाज की विश्व परिषद’ (2004–2014) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, जो आर्य समाज का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय निकाय है।