अबू धाबी

  • 21 Jan 2026

जनवरी 2026 में, अबू धाबी को ‘नुम्बियो ग्लोबल सेफ्टी इंडेक्स, 2026’ में लगातार 10वीं बार दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया।

  • इस सूचकांक में 150 से अधिक देशों के 400 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया।
  • वर्ष 2017 से अबू धाबी लगातार इस सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है, जो शहरी सुरक्षा और सुशासन में उसकी एक दशक लंबी स्थिर और प्रभावी व्यवस्था को प्रदर्शित करता है।
  • इस उपलब्धि के पीछे उन्नत तकनीकों का बड़ा योगदान है, जिनमें AI-आधारित पुलिसिंग, रियल-टाइम निगरानी, पूर्वानुमान विश्लेषण और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली शामिल हैं।