PSGICs, NABARD और RBI के लिए वेतन और पेंशन में संशोधन

  • 23 Jan 2026

23 जनवरी, 2026 को केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों (PSGICs) तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को मंज़ूरी दी।

  • साथ ही, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और NABARD के सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए पेंशन तथा पारिवारिक पेंशन में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई।

मुख्य बिंदु

  • निर्णय का उद्देश्य: कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना, पेंशनरों के लिए सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मियों के वित्तीय कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मज़बूत करना।
  • PSGIC वेतन संशोधन: 1 अगस्त, 2022 से प्रभावी; कुल वेतन में 12.41% की वृद्धि, जिसमें मूल वेतन और महंगाई भत्ते में 14% की बढ़ोतरी शामिल है।
    • लाभार्थी: 43,247 PSGIC कर्मचारी इस संशोधन से लाभान्वित होंगे।
    • NPS योगदान में वृद्धि: 1 अप्रैल, 2010 के बाद नियुक्त PSGIC कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में सरकारी योगदान 10% से बढ़ाकर 14% किया गया।
  • NABARD वेतन एवं पेंशन संशोधन: 1 नवंबर, 2022 से प्रभावी वेतन संशोधन को मंज़ूरी; समूह A, B और C कर्मचारियों के लिए औसतन लगभग 20% की वृद्धि, जिससे लगभग 3,800 कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी लाभान्वित होंगे। कुछ NABARD पेंशनरों के लिए पेंशन संशोधन को भी स्वीकृति दी गई।
  • RBI पेंशन संशोधन: 1 नवंबर, 2022 से प्रभावी; मूल पेंशन और महंगाई राहत पर 10% की वृद्धि, जिससे 30,000 से अधिक पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर लाभान्वित होंगे।