पराक्रम दिवस

  • 23 Jan 2026

23 जनवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसे देश भर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेताजी निर्भीक नेतृत्व और अडिग देशभक्ति के प्रतीक थे और उनके आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं।
  • पराक्रम दिवस प्रतिवर्ष 23 जनवरी को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फौज (INA) के नेता सुभाष चंद्र बोस की विरासत को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
  • यह दिवस भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और एक सशक्त, आत्मनिर्भर राष्ट्र के उनके दृष्टिकोण को स्मरण करने के लिए समर्पित है।