भारत रंग महोत्सव 2026

  • 29 Jan 2026

27 जनवरी, 2026 को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD), मंडी हाउस, नई दिल्ली में भारत रंग महोत्सव (BRM) के 25वें संस्करण का उद्घाटन किया।

  • भारत रंग महोत्सव भारत की विविध रंगमंच परंपराओं और वैश्विक दर्शकों के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य करता है।
  • इस अवसर पर NSD की नई डिजिटल पहलों- “रंग आकाश” (ऐप-आधारित रेडियो स्टेशन) तथा “नाट्यम” (OTT प्लेटफ़ॉर्म) का शुभारम्भ किया गया।
  • 2026 का भारत रंग महोत्सव अब तक का सबसे व्यापक संस्करण है।
  • इसमें 277 भारतीय और 12 अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियां, कुल 288 भाषाओं और बोलियों में मंचित की जा रही हैं।