समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हेतु 2 समझौता ज्ञापन

  • 04 Feb 2026

3 फरवरी, 2026 को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने नई दिल्ली में 2 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।

  • इनमें से एक भारत कंटेनर शिपिंग लाइन की स्थापना से संबंधित है, जबकि दूसरा वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण (VOCPA) में प्रस्तावित आउटर हार्बर परियोजना के वित्तपोषण से जुड़ा है।
  • उद्देश्य: ये समझौते भारत की समुद्री अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा विदेशी शिपिंग ऑपरेटरों पर निर्भरता घटाने के माध्यम से शिपिंग क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए किए गए हैं।
  • इस पहल से भारत की समुद्री क्षमता, लॉजिस्टिक दक्षता और वैश्विक व्यापार प्रतिस्पर्धा को मजबूती मिलने की अपेक्षा है, जो समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाती है।