जेम्स वैन डेर बीक

  • 13 Feb 2026

11 फरवरी, 2026 को अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक, जो ‘डॉसन क्रीक’ और ‘वर्सिटी ब्लूज़’ में अपनी भूमिकाओं के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध थे, का 48 वर्ष की आयु में अमेरिका के ऑस्टिन शहर में निधन हो गया। वे स्टेज 3 कोलोरेक्टल कैंसर से पीड़ित थे।

  • 1977 में कनेक्टिकट के चेशायर में जन्मे वैन डेर बीक ने 15 वर्ष की आयु में ‘ब्रॉडवे’ से अभिनय यात्रा आरंभ की और 1997 में ‘डॉसन क्रीक’ में डॉसन लियरी की भूमिका के माध्यम से व्यापक पहचान प्राप्त की।
  • कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) एक प्रकार का कैंसर है, जो कोलन (बड़ी आंत का ऊपरी हिस्सा) या मलाशय (rectum) से शुरू होता है, जो हमारे पाचन तंत्र का अभिन्न अंग हैं।
  • यह आमतौर पर 'पॉलीप्स' (polyps) नामक असामान्य उभारों या गांठों से विकसित होता है, जो समय के साथ कैंसर का रूप ले सकती हैं।