ओपन-सोर्स, एंड-टू-एंड वॉयस एआई स्टैक का अनावरण

  • 19 Feb 2026

18 फरवरी, 2026 को ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट, 2026’ के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ‘वॉइसईआरए (VoicERA)’ नामक ओपन-सोर्स, एंड-टू-एंड वॉयस एआई स्टैक का अनावरण किया।

  • इसका उद्देश्य बहुभाषी डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ करना है।
  • यह पहल डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग के नेतृत्व में एकस्टेप (EkStep) फाउंडेशन, IIIT बेंगलुरु, सेंटर फॉर ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (COSS) तथा AI4Bharat के सहयोग से संचालित की गई।
  • ‘VoicERA’ को भाषिणी राष्ट्रीय भाषा अवसंरचना पर तैनात किया गया है, जिससे बहुभाषी वॉयस और भाषा-आधारित एआई के लिए एक राष्ट्रीय कार्यान्वयन परत (Execution Layer) विकसित हुई है।
  • यह मंच खुला, मॉड्यूलर, अंतःक्रियाशील (Interoperable) और क्लाउड-तैनाती योग्य है, साथ ही सुरक्षित एवं विस्तार योग्य उपयोग हेतु ऑन-प्रिमाइज़ क्षमता भी प्रदान करता है।
  • यह पहल भाषिणी की क्षमताओं को केवल अनुवाद तक सीमित न रखते हुए रियल-टाइम वाक्-प्रणालियों, संवादात्मक एआई तथा जनसंख्या स्तर पर बहुभाषी टेलीफोनी सेवाओं तक विस्तारित करती है।
  • इसकी संरचना दोहराव को कम करने, प्रदाता-निर्भरता (Vendor Lock-in) से बचाव सुनिश्चित करने तथा समावेशी, वॉयस-आधारित डिजिटल सेवाओं को तीव्र गति से विस्तार देने के उद्देश्य से विकसित की गई है।