भारतीय खाद्य निगम

  • 19 Feb 2026

18 फरवरी, 2026 को भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • यह समझौता वैश्विक स्तर पर भूख उन्मूलन हेतु संचालित मानवीय सहायता अभियानों के लिए चावल की आपूर्ति से संबंधित है।
  • समझौते के अंतर्गत FCI 2 लाख मीट्रिक टन चावल की आपूर्ति करेगा, जिससे विश्व खाद्य कार्यक्रम के अंतरराष्ट्रीय राहत अभियानों को बल मिलेगा।
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI), उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है, जो भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मुख्य भूमिका निभाता है।
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना 1965 में खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के अंतर्गत की गई थी।
  • इसका मुख्य दायित्व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु खाद्यान्नों की खरीद, भंडारण, परिवहन/आवागमन, वितरण और बिक्री करना है।