गूगल

  • 19 Feb 2026

18 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान गूगल ने भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य डिजिटल तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु अगले 5 वर्षों में 15 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की।

  • ‘अमेरिका–इंडिया कनेक्ट’ पहल के अंतर्गत विशाखापत्तनम (विज़ाग) में एक नया अंतरराष्ट्रीय समुद्री केबल गेटवे (International Subsea Cable Gateway) स्थापित किया जाएगा, जो उच्च गति डेटा आदान-प्रदान का प्रमुख केंद्र बनेगा।
  • इसके अतिरिक्त, 3 नए समुद्री केबल मार्ग भारत को सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ेंगे।
  • साथ ही, उच्च क्षमता वाली डिजिटल अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए 4 अतिरिक्त रणनीतिक फाइबर-ऑप्टिक मार्ग विकसित किए जाएंगे।
  • यह परियोजना भारत, अमेरिका तथा दक्षिणी गोलार्ध के विभिन्न क्षेत्रों के बीच AI-आधारित कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिससे वैश्विक डिजिटल सहयोग को एक सशक्त आधार मिलेगा।