प्रांतीयकरण प्रबंधन प्रणाली (PMS) पोर्टल

  • 19 Feb 2026

18 फरवरी, 2026 को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोक सेवा भवन में ‘प्रांतीयकरण प्रबंधन प्रणाली [Provincialisation Management System (PMS)] पोर्टल’ का शुभारंभ किया।

  • यह पहल लंबे समय से लंबित वेंचर शैक्षणिक संस्थानों के प्रांतीयकरण से संबंधित मुद्दों के समाधान के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
  • वेंचर स्कूल वे शैक्षणिक संस्थान हैं जिन्हें स्थानीय समुदायों या निजी व्यक्तियों द्वारा स्वतंत्र रूप से स्थापित और संचालित किया गया था। बाद में इन्हें सरकार के अधीन लाने (Provincialisation) की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • यह पोर्टल गैर-प्रांतीयकृत वेंचर विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा उनके शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय कर्मियों के आवेदनों के सुव्यवस्थित प्रसंस्करण, निगरानी और निस्तारण को सुनिश्चित करेगा।
  • यह व्यवस्था असम शिक्षा (शिक्षकों की सेवाओं का प्रांतीयकरण एवं शैक्षणिक संस्थानों का पुनर्गठन) अधिनियम, 2017 के अंतर्गत संचालित होगी, जिसमें वर्ष 2025 में संशोधन किया गया है।
  • पीएमएस पोर्टल वेंचर संस्थानों और उनके कार्मिकों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करेगा, जिससे पारदर्शिता में वृद्धि होगी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
  • मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2011 से अब तक विभिन्न चरणों में 50,000 से अधिक शिक्षकों का प्रांतीयकरण किया जा चुका है।
  • 1 जनवरी, 2006 से पूर्व स्थापित संस्थान, मान्यता प्रमाण-पत्र, भूमि दस्तावेज, शैक्षणिक प्रदर्शन और कार्मिक विवरण प्रस्तुत करने की शर्त पर इस प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।