विनिर्माण अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र में AI का एकीकरण

  • 19 Feb 2026

18 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘विनिर्माण अभियांत्रिकी प्रौद्योगिकी’ (MET) क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण के लिए भारत की व्यापक रणनीति प्रस्तुत की।

प्रमुख बिंदु

  • समावेशी विकास पर बल: सरकार ऐसे AI पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण पर जोर दे रही है, जो उद्योगों, MSME और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाए तथा कार्यबल को भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करे।
  • उद्योग–शिक्षा जगत की उच्च स्तरीय भागीदारी: समिट में MIT, IIT मद्रास, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, डेल टेक्नोलॉजीज़, सिस्को इंडिया, हिताची इंडिया, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, रॉकवेल ऑटोमेशन, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स, पेपाल और इंटेल के प्रतिनिधियों ने ‘नैमटेक’ (NAMTECH) मंच के तहत सहभागिता की।
  • कौशल एवं कार्यबल विकास: वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि AI के क्षेत्र में भारत की अगली छलांग बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन, अनुप्रयोग-आधारित कौशल विकास तथा शिक्षा, उद्योग और सरकार के सतत सहयोग पर निर्भर करेगी।
  • विनिर्माण-केंद्रित विकास मॉडल: प्रस्तावित MET प्लेटफ़ॉर्म का उद्देश्य विनिर्माण क्षेत्र को तीव्र आर्थिक वृद्धि और डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों के केंद्र में स्थापित करना है, जो ‘विकसित भारत @2047’ की राष्ट्रीय परिकल्पना के अनुरूप है।
  • साइबर सुरक्षा और OT एकीकरण: उद्योग जगत के नेताओं ने परिचालन प्रौद्योगिकी (OT) प्रणालियों की सुरक्षा तथा आधुनिक नेटवर्क सुरक्षा सिद्धांतों को विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र में समाहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।