भारत–कजाकिस्तान द्वारा रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा
- 19 Feb 2026
18 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री ओल्ज़ास बेक्टेनोव के मध्य द्विपक्षीय वार्ता हुई।
- इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक समीक्षा की गई।
प्रमुख बिंदु
- रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा: भारत–कजाकिस्तान रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत राजनीतिक संवाद, व्यापार, रक्षा एवं सुरक्षा, संपर्क (कनेक्टिविटी), ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियाँ तथा जन-से-जन संपर्क के क्षेत्रों में प्रगति का आकलन किया गया।
- एआई इम्पैक्ट समिट में सहभागिता: प्रधानमंत्री मोदी ने समिट में बेक्टेनोव की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सामाजिक कल्याण और आर्थिक प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग की साझा प्रतिबद्धता पर बल दिया।
- महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान: दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, महत्त्वपूर्ण खनिज, दुर्लभ मृदा तत्व (रेयर अर्थ), रक्षा विनिर्माण, संपर्क अवसंरचना और अंतरिक्ष सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाओं को रेखांकित किया।
- ऊर्जा एवं संसाधन सहयोग: वार्ता के दौरान ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा महत्त्वपूर्ण खनिजों एवं दुर्लभ मृदा तत्वों की आपूर्ति शृंखला में सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
- कांसुलर एवं नागरिक संरक्षण मुद्दे: दोनों पक्षों ने कांसुलर विषयों और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया। भारत ने इस संदर्भ में समर्पित कांसुलर परामर्श आयोजित करने की तत्परता व्यक्त की।
- राजनयिक संवाद का विस्तार: यह बैठक रणनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने तथा मंत्रालय-स्तरीय संवाद को विस्तारित करने की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



