बायोफैच 2026 में मेघालय की भागीदारी

  • 20 Feb 2026

फरवरी 2026 में मेघालय ने जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में आयोजित ‘बायोफैच 2026’ में पहली बार भाग लेकर भारत से उभरते हुए जैविक उत्पाद स्रोत के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

  • बायोफैच’ को जैविक खाद्य और कृषि क्षेत्र का विश्व का अग्रणी व्यापार मेला माना जाता है। इसमें 90 से अधिक देशों ने भागीदारी की।
  • इस वर्ष भारत को कंट्री ऑफ द ईयर’ के रूप में चुना गया है।
  • मेघालय ने इसमें अपने एकीकृत जैविक पारिस्थितिक तंत्र को प्रदर्शित किया, जिसमें प्रमाणन व्यवस्था, किसान समूहों का संगठन, ब्रांडिंग पहल तथा निर्यातोन्मुख मूल्य शृंखलाएँ शामिल हैं।
  • राज्य के अधिकारियों ने समुदाय-आधारित जैविक विकास मॉडल को रेखांकित किया, जिसे संस्थागत तंत्र, सतत कृषि पद्धतियों और वैश्विक बाजारों से जुड़ाव का समर्थन प्राप्त है।
  • इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, प्रमाणन एजेंसियों और जैविक व्यापारियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं, ताकि खरीद साझेदारी और सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।